You, the Champ! 🏆
तुम भरोसा रखना ख़ुद पर जब तुम्हारे हाथ काँप जाएं, हिम्मत रखना कि तुमसे डर भी डर जाए। यूँ ख़ुद को निराश मत करना कि कौन क्या कहेगा, तुम्हारे दर्द, तुम्हारी तकलीफ़ कोई और नहीं सहेगा। तुम ही तुम्हारा साथ और रब हो, आज अगर साथ नहीं तो तुम अपने साथ कब हो? फ़िक्र ज़माने की तुम करना नहीं, ख़ुद को माफ़ करना, ख़ुद से तुम लड़ना नहीं। यक़ीन करो कि तुम्हारा दिन आएगा, सपने सच होंगे, दिए फिर जगमगाएंगे। तुम रोना नहीं, ख़ुद को खोना नहीं। एक परीक्षा तुम्हें क़ाबिल साबित कर सकती नहीं, एक हार तुम्हारी हैसियत परख सकती नहीं। तुम्हारी ज़िंदगी इस एक परीक्षा से कई बड़ी है, इसमें सफल हो जाओ तो वाह क्या बात है! अगर ना भी हो, तो भी समझना तुम्हारी बहुत औक़ात है। जो साथ हैं, उन्हें साथ रखना, जो नहीं, अलविदा कह देना। तुम अकेले नहीं हो, पर तुम्हारी ज़िम्मेदारी सिर्फ़ तुम्हारी है, तो आज पास हुए या निराश, मुस्कुराओ, क्योंकि जीत दोनों में तुम्हारी है! Well Done Champion! 🏆